लोहरदगा़ शारदीय नवरात्र पर बीआइडी दुर्गा पूजा पंडाल इस बार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.यहां भव्य कमल फूल बना कर उस पर माता विराजमान हैं. बीआइडी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल बंटू ने बताया कि 25 फिट का कमल फूल और उसके उपर माता विराजमान हैं. इस भव्य आकृति का निर्माण इस क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार हरिओम प्रजापति द्वारा की गयी है. यहां की भव्य सजावट, मनमोहक प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक थीम पर आधारित पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहा है. पंडाल कारीगरों ने कई सप्ताह की कड़ी मेहनत से तैयार किया है. इसमें मां दुर्गा की प्रतिमा को अद्वितीय रूप से स्थापित किया गया है. प्रतिमा के साथ-साथ पंडाल में पारंपरिक कला और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है. वहीं, रंग-बिरंगी लाइटें रात में पंडाल की खूबसूरती को चार चांद लगा रहीं हैं. पूजा समिति के सदस्यों ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा है. पंडाल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और व्यवस्था को लेकर स्वयंसेवक लगाये गये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीआइडी दुर्गा पूजा पंडाल हर साल अपनी भव्यता और नवाचार के लिए प्रसिद्ध रहता है, लेकिन इस बार की सजावट और माहौल ने इसे और खास बना दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
