ACB Trap: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का एक्शन, लोहरदगा से कंप्यूटर ऑपरेटर पांच हजार रिश्वत लेते अरेस्ट

ACB Trap: रांची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने करप्शन के खिलाफ कार्रवाई की है. लोहरदगा से कंप्यूटर ऑपरेटर को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. एसीबी की टीम ने रजिस्ट्री ऑफिस में छापेमारी कर आरोपी को घूस लेते दबोच लिया. रांची एसीबी का इस वर्ष का ये चौथा ट्रैप है. पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो में घूस मांगे जाने की शिकायत की थी.

ACB Trap: लोहरदगा-भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गुरुवार को कार्रवाई की है. झारखंड के लोहरदगा जिले के रजिस्ट्री ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर पांच हजार रुपए रिश्वत लेते गुरुवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी रांची की टीम ने जिला निबंधन कार्यालय से उसे घूस लेते अरेस्ट किया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे रांची ले गयी है और पूछताछ कर रही है.

जमीन का पट्टा निकलवाने के एवज में मांगी थी रिश्वत


लोहरदगा के बगड़ू थाना क्षेत्र के आलिमउद्दीन ने एसीबी को शिकायत की थी कि जमीन का पट्टा निकलवाने के एवज में रजिस्ट्री ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर (अनुबंध) दिलीप कुमार ने उनसे पांच हजार रुपए रिश्वत मांगी थी. वह घूस नहीं देना चाहते थे. आखिरकार उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज करायी.

ये भी पढ़ें: XLRI Placement 2025: XLRI के स्टूडेंट को सर्वाधिक 1.10 करोड़ का पैकेज, डोमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख, 100 फीसदी प्लेसमेंट

रंगेहाथ दबोचा गया रिश्वत का आरोपी


लोहरदगा रजिस्ट्री ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार ने जब पीड़ित से जमीन का पट्टा निकालने के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की तो उसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी. इस मामले में उसने लिखित शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने केस का सत्यापन किया. सत्यापन में मामला सही पाया गया. इसके बाद गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया. गुरुवार को रांची एसीबी की टीम लोहरदगा रजिस्ट्री ऑफिस पहुंची और कंप्यूटर ऑपरेटर को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया.

ये भी पढ़ें: ACB ने चतरा के रोजगार सेवक को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा, इस काम के बदले मांग रहा था मोटी रकम

ये भी पढ़ें: Jharkhand ‍Bandh: बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ कुड़मियों में दिखा आक्रोश, झारखंड बंद को बताया सफल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >