लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में आज सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में आज सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

लोहरदगा़ नगर निकाय चुनाव के तहत डाले गये मतों की गणना 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से कृषि बाजार समिति परिसर में बनाये गये मतगणना केंद्र में होगी. मतगणना को निष्पक्ष और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. कर्मी ले चुके हैं प्रशिक्षण : मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त काउंटिंग सुपरवाइजर, असिस्टेंट और एडिशनल असिस्टेंट को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला नदिया हिंदू विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ ताराचंद ने किया. उन्होंने सभी कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया. दो राउंड में होगी मतगणना, त्रिस्तरीय सुरक्षा : गौरतलब है कि 23 फरवरी को हुए मतदान में कुल 43,070 मतदाताओं में से 29,643 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. मतगणना कार्य दो राउंड में संपन्न होगा, इसके लिए कुल 24 टेबल बनाये गये हैं. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. साथ ही, विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए वरीय पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. प्रशिक्षण के दौरान अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास और जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >