खेल स्पर्धा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण : दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर

खेल स्पर्धा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण : दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर

लोहरदगा़ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू के मिनी स्टेडियम में जिले के सभी पीएमश्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय खेलकूद एवं वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ. पहले दिन अंडर-15 और अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर ने किया. सरकारी स्कूल के बच्चों में असीम प्रतिभा : डीइओ ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों की क्षमता किसी से कम नहीं है. शिक्षकों से उन्होंने अपील की कि वे बच्चों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि खेलकूद के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारें, ताकि वे इसे करियर के रूप में चुन सकें. फुटबॉल का रोमांच, विजेता और उपविजेता : अंडर-15 वर्ग के फाइनल में केजीबीवी किस्को ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय सढ़ाबे (कैरो) को हराकर खिताबी जीत दर्ज की. तृतीय स्थान पर केजीबीवी सेन्हा रही. अंडर-17 वर्ग का फाइनल मुकाबला केजीबीवी सेन्हा और केजीबीवी किस्को के बीच हुआ, जिसमें रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में सेन्हा की टीम विजयी रही. तृतीय स्थान पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा को मिला. बालकों का फुटबॉल मैच 27 को : 27 फरवरी को अंडर-15 और अंडर-17 बालकों के फुटबॉल मैच आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनिदेपा बनर्जी, एमलीन सुरीन, आकाश कुमार, जितेंद्र मित्तल, पंकज कुमार, रामरती प्रजापति, संजय उरांव, उर्सुला कुजूर, अनिल उरांव, मोहित मुकेश, रंजू साहू, खुशबू कुमारी, विशाल संदीप कुजूर, संतोष टोप्पो व सुनील तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >