लोहरदगा. खिदमत फाउंडेशन के तत्वावधान में अंजुमन मार्केट स्थित पुराना मदरसा बाबा दुखन शाह परिसर में परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस मनाया गया. उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के प्रति उनके साहस और बलिदान को याद किया.
बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान
महेश कुमार सिंह ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये. उनकी जीवन यात्रा और बलिदान से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है. खिदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष मुमताज अहमद ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने दुश्मन सेना के टैंकों का बहादुरी से मुकाबला किया. उनका शौर्य आनेवाली पीढ़ियों के लिए मिसाल है.
शिक्षक नेता शैलेंद्र सुमन ने कहा कि गाजीपुर के वीर सपूत की शहादत देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी. बच्चों को उनके जीवन और कृतित्व की जानकारी देने की जरूरत है. मौके पर किसुन दास, मोहम्मद जफर, शिक्षक तौहीद आलम, इनामुल हक और मोहम्मद असलम ने भी विचार रखे.
कार्यक्रम में एस खालिद शाह, गुलाम मुर्तजा खलीफा, हाफिज मोहम्मद शफीक, कारी मोहम्मद रेहान, मोहम्मद साहेब खलीफा, रफीक मल्लिक, परवेज अंसारी, शिक्षक रिजवान जाहिद, एस असफर, रिंकू शाह, पिंकू शाह, मोहम्मद बेलाल शाह, रिजवान अंसारी, मोहम्मद सकील सहित मदरसे के बच्चे उपस्थित थे.
