एक दर्जन जलमीनार खराब, लोग परेशान

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से किस्को प्रखंड की पाखर पंचायत में नल -जल योजना के तहत नवनिर्मित एक दर्जन जलमीनार खराब है.

किस्को. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से किस्को प्रखंड की पाखर पंचायत में नल -जल योजना के तहत नवनिर्मित एक दर्जन जलमीनार खराब है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीण गंदा पानी का सहारा ले रहे हैं. पाखर पंचायत के सलैया गांव में जोखना बगीचा चेकडैम के पास जलमीनार डेढ़ वर्ष से खराब है. यहां की जलमीनार से स्टार्टर ठीक कर लगाने की बात कर खोल लिया गया है. सलैया में ही बोधन मुंडा व शंकर शाही के घर के पास, गंझू टोली में एतवा उरांव के घर के पास, कांसी टांड़ में चबूतरा के पास, सिझवा पानी में निर्मल केरकेट्टा के घर के समीप, अंबा टोली में धारो उरांव एवं फागू उरांव के घर के समीप लगी जलमीनार खराब है. तिसिया में बाजार टांड़ के समीप ललित शाही, भुनवा नायक, अखिलेश्वर मुंडा व बनारसी नायक के घर के पास स्थित जलमीनार खराब है. तिसिया डुमरटोली में विश्राम उरांव व बुधु उरांव, नवटोली में बुधमन मुंडा के घर के समीप की जलमीनार खराब है. इसके बावजूद संबंधित संवेदक और न ही विभाग की ओर से जलमीनार ठीक कराने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. जबकि संवेदक को पांच वर्ष तक मेंटनेंस की जिम्मेवारी है. उक्त खराब एक दर्जन जलमीनार पर 300 से अधिक परिवार के लोग निर्भर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >