हनुमान मंदिर में प्रतिमा स्थापना के मौके पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन संपन्न

लोहरदगा के हनुमान मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ.

कुड़ू (लोहरदगा): ब्लॉक मोड़ स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन सह भंडारा बुधवार सुबह संपन्न हुआ. बारिश के बावजूद कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. प्रतिमा स्थापना के बाद मंगलवार दोपहर चार बजे से पूजा-अर्चना शुरू हुई. पुरोहित रितिक पाठक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी और यजमानों को पूजा संपन्न करायी. शाम छह बजे आरती के बाद 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का संकल्प लिया गया.

कई गांवों की कीर्तन मंडलियों ने लिया हिस्सा

संकल्प के बाद अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. इसमें प्रखंड के जीमा, लावागाई, जिंगी, पंडरा, माराडीह समेत विभिन्न स्थानों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. बुधवार सुबह सात बजे अखंड हरिकीर्तन संपन्न हुआ. इसके बाद आरती के साथ ब्लॉक मोड़ स्थित बजरंग बली मंदिर में प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ.

देर रात तक चलता रहा भंडारा

प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया. सुबह सात बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि कुमार, शुभभ, अमरेश अग्रवाल पप्पू, अनिल कुमार, संजय कुमार तिलका, राजू कुमार रजक, विकास कुमार, रोहित मधुर, संजय शाहा, परमानंद प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, दुर्गेश कुमार छोटू, अलबिंद कुमार ननका, गोलू कुमार, नितेश ठाकुर, अभिषेक कुमार रिंकू, कन्हैया प्रसाद सहित अन्य लोगों का योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >