कुड़ू : रामनवमी के मौके पर केंद्रीय महाबीर मंडल कुडू के तत्वाधान मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा मे शामिल कलाकारो ने एक से बढकर एक करतब दिखाये . केंद्रीय महाबीर मंडल कुडू की शोभा यात्रा महाबीर मंडल बस स्टैंड से शुरू हुई, जो पुराना गोली, मुंडा गोली अखाड़ों से मिलन के बाद जामुन टोली पहुंची.
जामुनटोली अखाड़ा से मिलन के बाद शोभा यात्रा कुन्दो अखाडा से मिली, इसके बाद शोभा यात्रा हनुमान संघ रामनगर पहुंची मिलन के बाद शोभा यात्रा इंदिरा गांधी चौक पहुंची जहां महाबीर मंडल बाजारटांड़ से मिलने के बाद ब्लॉक मोड पहुंची. यहां पर ब्लॉक मोड़ , टाटी एंव हाताटोली के बाद कोलसिमरी महाबीर मंडल से मिलन के बाद मेला टांड पहुंची . मेला टांड़ में कलाकारों ने जमकर अपने कला का नुमाइश किया. शोभा यात्रा बस स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक, मसजिद चौक, ब्लॉक मोड़ समेत कई स्थानो पर रूकी . इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे . पुलिस इंसपेक्टर संजय कुमार सिंह , कुडू बीडीओ संतोष कुमार , सीओ रविश राज सिंह , कुडू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू सुरक्षा की कमान संभाले थे.
सभी अधिकारी शोभा यात्रा की पूरी निगरानी कर रहे थे . इसके अलावा शोभा यात्रा के साथ कई पुलिस अधिकारी साथ चल रहे थे . कुडू शहरी क्षेत्र की शोभा यात्रा को सफल बनाने मे केंद्रीय महाबीर मंडल के संतोष मांझी, संजय चौधरी, राजेश प्रसाद, विनय कुमार, सुरज सिंह , नवीन कुमार टिंकू, धीरज प्रसाद, बिनोद कुमार राम, रामकिशोर साहू, गंगा प्रसाद समेत कई का अहम योगदान रहा. कुडू शहरी क्षेत्र के साथ-साथ पंडरा, सलगी, चांपी, ककरगढ, लावागाई जीमा, जिंगी समेत कई ग्रामीण इलाको मे रामनवमी के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गयी .
शोभा यात्रा का कई संगठनों ने किया स्वागत : रामनवमी शोभा यात्रा का कुडू समेत ग्रामीण इलाकों मे कई संगठनों ने स्वागत किया . इंदिरा गांधी चौक मे शमशेर खान , शफीक खान, हसीब खान , कलाम खान समेत कई ने शरबत , चना एंव गुड देकर स्वागत किया.
ब्लोक मोड मे कुमार स्टोर के द्वारा शरबत पिलाया गया , लक्षमी नगर मे शोभा यात्रा का नवयुवक संघ ने स्वागत किया . बस स्टैणड मे अखिल भारतीय धोबी महासंध कुडू ईकाई ने चना, शरबत एंव गुड देकर शोभा यात्रा का स्वागत किया . मौके पर रामजीत बैठा , पच्चू बैठा , अघनु बैठा , गौतम रजक , शंकर बैठा समेत कई शामिल थे.
