डाककर्मियों ने प्रदर्शन किया

मांगे नहीं मानी गयी, तो छह अप्रैल को दिल्ली में धरना लोहरदगा : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ द्वारा संघ के अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति के नेतृत्व में डाक कर्मियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. डाक कर्मचारी संघ सातवां पे कमीशन की सिफारिश को लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं.मौके […]

मांगे नहीं मानी गयी, तो छह अप्रैल को दिल्ली में धरना
लोहरदगा : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ द्वारा संघ के अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति के नेतृत्व में डाक कर्मियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया.
डाक कर्मचारी संघ सातवां पे कमीशन की सिफारिश को लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं.मौके पर राधेश्याम प्रजापति ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गयी, तो छह अप्रैल को दिल्ली में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. यह आंदोलन तब तक चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा, जब तक सरकार कर्मचारियों की बातें नहीं मान लेती. संघ द्वारा धरना प्रदर्शन को अन्य लोगों ने अपना समर्थन दिया. मौके पर दिलीप वर्मा, नकुल उरांव, हरि रविदास, एतवा मुंडा, दिपक सराफ, मेराज खान, जीवन कुजूर, शिव राम, दिनेश, दीपक राम, राजेश कुमार, जीवन भगत, शनि उरांव, ताहिर अंसारी, रवि उरांव, रंथु साहु, चुरामनी साहु, धनंजय प्रसाद अग्रवाल, रवि शंकर राय, प्रमोद कुमार, दिपेश कुमार, नेजावत अंसारी, रामसागर साहु, लालदेव नगेसिया, श्याम किशोर महतो, मनीष कुमार, बुद्धेश्वर उरांव व सुरेश प्रजापति मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >