अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : ज्ञान रंजन

लोहरदगा : नक्सल प्रभावित जोबांग थाना परिसर में सरहुल एवं रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सभी समुदाय के बुद्धिजीवी ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का निर्णय लिया. थाना प्रभारी ने कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न […]

लोहरदगा : नक्सल प्रभावित जोबांग थाना परिसर में सरहुल एवं रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सभी समुदाय के बुद्धिजीवी ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का निर्णय लिया. थाना प्रभारी ने कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई होगी.
रामनवमी जुलूस में नारेबाजी नियंत्रण में रहकर करें. अन्य समुदाय को तकलीफ देने वाले कार्य से बचें. बैठक में कहा गया कि अपने घर के लोगों को सरहुल के मौके पर शराब पीकर हुडदंग नहीं करने दे अन्यथा कार्रवाई होगी. त्योहार को लेकर पुलिस बल की तैनाती की मांग शांति समिति के लोगों ने रखी. श्री कुमार ने आश्वस्त किया कि पुलिस की पैनी नजर हर चौक चौराहे पर होगी, मेला स्थल पर भी पुलिस बल की तैनाती रहेगी. थाना क्षेत्र के ग्राम बरियातु, सरयुपावा, केराडीह, मक्का, पहरगी, कीता एवं रुबेद से मक्का बाजार टांड़ में नवमी के दिन झंडा मिलन किया जायेगा. ग्राम खर्चा, जोबांग, अम्बा टाँड़, बरपानी, तलशा के ग्रामीण नवमी को ही देवदरिया मेला स्थल के पास झंडा मिलन करेंगे.
मौके पर मुखिया सुमित्रा लकड़ा, पंचायत समिति सदस्य सीता देवी, सअनि तौफील एक्का, आशिष कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, मुन्तजीर अंसारी, नेमा सिंह, वीर कुवंर सिंह, महावीर उरांव, सुंदर प्रसाद, कैलाश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >