लोहरदगा : पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं झारखंड राज्य स्पोर्ट्स प्रोत्साहन सोसाइटी सीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा खोज सह चयन प्रतियोगिता का आयोजन ललित नारायण स्टेडियम में किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी अनुराग तिवारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार भगत ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अनुराग तिवारी ने कहा कि बच्चों में खेल के प्रति छिपी प्रतिभा को निकालने और उनमें सर्वांगीण विकास के लिए चयनित बच्चों का रहने, खाने की समुचित व्यवस्था रांची में निःशुल्क की जायेगी, संपूर्ण खर्च सीसीएल रांची करेगी. लोहरदगा जैसे सुदूर क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से बच्चों के उत्साहवर्धन में सार्थक होगा. इस अवसर पर बीडीओ गौतम कुमार भगत ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं.
हम अपनी प्रतिभा का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में करते हैं फलतः आज भारत खेल के क्षेत्र में यथा क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, एथेलेटिक्स में भी अपना परचम लहरा रहा है. इस चयन प्रतियोगिता में बच्चों को चयन के लिए हाई जंप, 30 मीटर फ़्लाइंग रेस, वर्टिकल जम्प, मेडिशिन बॉल थ्रो, सटल रन, बॉन्ड स्टेरिंग जम्प, 800 मीटर दौड़, बैंड एंड रिच इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में लगभग 246 बच्चों ने भाग लिया. चयन प्रतियोगिता के नोडल पदाधिकारी कयूम खान ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं पारदर्शिता को प्रेरणादायी बतलाया. चयन प्रतियोगिता को सफल बनाने में सैयद जाहिद अहमद, अरुण राम, अजय प्रसाद, लखन राम का सराहनीय भूमिका रहा.
इस अवसर पर राज्य की ओर से चीफ टेक्निकल कोच जवाहर झा, केदार राम, अजय प्रसाद, उमेश प्रकाश, अरविन्द शर्मा , राकेश सिंह, मेरी, सिकंदर महतो, एएल चक्रवर्ती, शिवभजन, शशांक सिंह, धीरज, के के वर्मा, रश्मि खेश, अजय राम, अरशद, वाहिद, चांदनी किंडो, राजपति, अनिस,वारिश, प्रेमिका, मनोज, अलोक कुमार, मनीष कुमार, प्रतिमा कुमारी, चमरा उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
पठान पंचायत की बैठक आज
लोहरदगा. जमैतुल फतेहिन पठान पंचायत की बैठक 15 मार्च को 11 बजे न्यू रोड स्थित हाजी बसीरबाड़ी में रखी गयी है. बैठक में पठान पंचायत की मजबूती, पठानों में शिक्षा, दहेज प्रथा सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी. इसकी जानकारी मो अफसर खान ने दी.
