स्वच्छता सम्मेलन सह ओडीएफ वेरिफिकेशन कार्यशाला
कैरो-लोहरदगा : प्रखंड कार्यालय कैरो में स्वच्छता सम्मेलन सह ओडीएफ वेरिफिकेशन एवं शौचालय सर्वे को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक, नवा बिहान के साक्षरता कर्मी, महिला मंडल व युवा मंडल के सदस्य को बीडीओ पदाधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो ने स्वच्छता की जानकारी दी. कहा कि युवा किसी भी चीज की दशा और दिशा बदल सकते हैं. युवा चाहें, तो सिर्फ गांव को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को खुले में शौच मुक्त बना सकते हैं.
बस आगे आकर नेतृत्व करने की जरूरत है. उन्होंने ओडीएफ वेरिफिकेशन व शौचालय निर्माण सर्वे प्रपत्र भरने आदि के बारे में बताया और स्वच्छ भारत सुंदर भारत का सपना साकार करने की बात कही. मौके पर बीपीओ सुदर्शन लकड़ा, एलइओ नूतन कुमारी, अजय कुमार, सुशील उरांव, नवा बिहान प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक समिद अंसारी, खालिक अंसारी, नेहरू युवा केंद्र पूर्व स्वयं सेवक रामप्रसाद पाल एवं युवा मंडल व महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे.
