अब दारू बेचना चाहती है सरकार

लोहरदगा : आजसू पार्टी द्वारा लोहरदगा जिला सम्मेलन का आयोजन बरही डीपा में किया गया. मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि हमने पूर्ण बहुमत के लिए सरकार को अपना समर्थन दिया था, किंतु पिछले कुछ दिनों से सरकार मनमानी पर उतर आयी है. चाहे वह सीएनटी, एसपीटी का मामला हो, स्थानीयता का हो या […]

लोहरदगा : आजसू पार्टी द्वारा लोहरदगा जिला सम्मेलन का आयोजन बरही डीपा में किया गया. मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि हमने पूर्ण बहुमत के लिए सरकार को अपना समर्थन दिया था, किंतु पिछले कुछ दिनों से सरकार मनमानी पर उतर आयी है. चाहे वह सीएनटी, एसपीटी का मामला हो, स्थानीयता का हो या होल्डिंग टैक्स का मामला हो. उन्होंने कहा कि सरकार दवा के स्थान पर दारू बेचना चाह रही है.
इन सभी मुद्दों को लेकर हमने सरकार को जनता की भावना से अवगत कराया. यदि सरकार अपनी नीतियों में सुधार नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में जनमानस का प्रतिकार सरकार को झेलना होगा. उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर मैं सभी जिलों में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में जा रहा हूं. गांव के अंतिम व्यक्ति तक आजसू पार्टी पहुंचने का काम कर रही है.
हम चाहते हैं कि नया नेतृत्व गांव से शुरू हो. उन्होंने कहा कि लोहरदगा एवं अन्य जिलों में आजसू पार्टी की ग्राम कमेटी बन चुकी है. आजसू मजबूत स्थिति में है. 16,17 एवं 18 मार्च को आयोजित महासम्मेलन रांची में किया जायेगा, जिसमें झारखंड के विभिन्न गांवों के लोग पहुंचेगे. मौके पर डॉ देवशरण भगत ने कहा कि लोहरदगा एवं विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है. अगले चुनाव में दोनों विधानसभा सीट से आजसू के प्रत्याशी विजयी होंगे, जिसके लिए पार्टी काम कर रही है. इस अवसर पर हसन अंसारी नीरू शांति भगत, कवलजीत सिंह, राजेंद्र मेहता, सूरज अग्रवाल, लाल गुडू नाथा शाहदेव, जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, जिप सदस्य रामलखन प्रसाद सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये.
इससें पूर्व मोटरसाइकिल जुलूस लेकर कुड़ू से बरही डीपा तक सुदेश महतो की अगवानी की गयी. आजसू के कार्यकर्ता सम्मेलन में शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी लोग पहुंचे थे.
इनमें मुख्य रूप से अशोक उरांव, मुन्ना अग्रवाल, विश्वनाथ उरांव, जयचंद कुजूर, कलीम खान, हसीन अख्तर मुन्ना, जहांगीर आलम, शाहिद अंसारी, ओम भारती, रामानंद साहु, भिखराम भगत, दिलीप साहु, अनिता साहू, अंजू देवी, तौहिद कुरैशी, राजू गुप्ता व शाहिद अंसारी सहित अन्य शामिल हैं. इधर, सम्मेलन में सुदेश महतो ने जिप सदस्य रामलखन प्रसाद को आजसू पार्टी का लोहरदगा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >