कुड़ू : जय श्रीराम समिति लोहरदगा जिला की टीम जिलाध्यक्ष कन्हैया करूवा के नेतृत्व में गुरुवार को कुड़ू प्रखंड के सलगी पंचायत के जंगलों में बसे प्राचीन शिव मंदिर महादेव मंडा पहुंची. महादेव मंडा मंदिर से लेकर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा कराये गये कार्यों का जायजा लिया.
इसके बाद समीप में बहने वाली नदी काे देखा. नदी फिलहाल सूखने की स्थिति में है. जायजा लेने के बाद जय श्रीराम समिति के जिलाध्यक्ष ने बताया कि महादेव मंडा को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर पवन तिगगा समेत कई सदसय मौजूद थे. ज्ञात हो कि दो मार्च के अंक मे प्रभात खबर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
