मारे गये लोगों के परिजनों को मुआवजा दें
राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
लोहरदगा : जनाधिकार समिति लोहरदगा द्वारा समाहरणालय मैदान में धरना-प्रदर्शन किया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केरल के कन्नुर जिले में आरएसएस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं सरकार के संरक्षण में आये दिन हो रही है. हाल के दिनों में हिंसा और बढ़ गयी है.
पालघाट जिले के कंजीकोड़े इलाके में आरएसएस और भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के घरों में आग लगा दी गयी. इस घटना में कई लोगों की जान चली गयी, कई लोग अस्पताल में गंभीर हालत में भरती हैं. वक्ताओं ने कहा कि पुलिस अधिकारी भी भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ गयी है. वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के लोगों को सुरक्षा प्रदान करें. घटना में मारे गये लोगों के परिजनों व घायलों को मुआवजा दिया जाये ओर उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाये. धरना के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिल कर राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा.
मौके पर ओम प्रकाश सिंह, सच्चिदानंद अग्रवाल, मनोज दास, त्रिवेणी दास, सीताराम शर्मा, सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राकेश प्रसाद, राजकुमार वर्मा, श्रीचंद प्रजापति, अशोक खत्री, मनीर उरांव, अनिल उरांव, रामचंद्र गोप, नीरज नलिन, विनोद राय, भरत साहू, आदर्श कुमार, चंदन सिंह, उत्तम अग्रवाल, पशुपति नाथ पारस, श्याम सुंदर कुमार, नितेश कुमार, दिलीप कुमार अग्रवाल,सोयब कलाम, अभिषेक कुमार ठाकुर, निशांत कुमार यादव व सोनू कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
