पेशरार इलाके को उग्रवाद से मुक्त करा लिया है

लोहरदगा : लोहरदगा जिला के पेशरार इलाके को पुलिस पदाधिकारियों ने उग्रवाद से मुक्त करा लिया है. अब यहां सिविल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विकास की गति तेज की जायेगी. ये बातें राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने उग्रवाद प्रभावित पेशरार में हुई बैठक के बाद कही. मुख्य सचिव ने पत्रकारों से कहा कि लोहरदगा जिला […]

लोहरदगा : लोहरदगा जिला के पेशरार इलाके को पुलिस पदाधिकारियों ने उग्रवाद से मुक्त करा लिया है. अब यहां सिविल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विकास की गति तेज की जायेगी. ये बातें राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने उग्रवाद प्रभावित पेशरार में हुई बैठक के बाद कही. मुख्य सचिव ने पत्रकारों से कहा कि लोहरदगा जिला में विकास की गति तेज हुई है. आने वाले दिनों में निश्चित रूप से लोहरदगा जिले का विकास पूरी तेजी से होगा. बैठक में यहां के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारें और योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को सही तरीके से मिले. कोई भी विधवा बगैर पेंशन के न रहें. कोई भी ऐसी वृद्धा न हो, जिन्हें पेंशन के लिए भटकना पड़े. हम विकास करेंगे और राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं.
जनता का सहयोग इसमें चाहिए. मुख्य सचिव ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. पहले इस क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा. विकास के काम धरातल पर तेज गति से होंगे. इसके लिए 10 मार्च को पेशरार में ही अधिकारी एक बैठक करेंगे और माइक्रो लेबल पर योजनाओं की समीक्षा करेंगे. मैंने उपायुक्त विनोद कुमार को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया है. लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने पेशरार जैसे इलाके में इतना सुंदर ओपी बनाया है. पेशरार ओपी को थाना में बदलने की कार्रवाई की जा रही है. मुख्य सचिव ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पेशरार के वन विश्रामागार में पेशरार प्रखंड कार्यालय का संचालन होने लगेगा. तमाम प्रखंड स्तरीय अधिकारी यहीं बैठेंगे. मुख्य सचिव ने कहा कि लोहरदगा जिला के अधिकारियों के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. अधिकारियों ने अच्छी तैयारी की थी. यहां समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विकास के काम धरातल पर तेजी से हो रहे हैं. मुख्य सचिव के साथ डीजीपी डीके पांडेय, एडीजी ऑपरेशन आरके मल्लिक, ऊर्जा निगम के एसकेजी रहाटे, मत्स्य निदेशक राजीव कुमार सहित राज्य मुख्यालय से बड़ी संख्या में वरीय पदाधिकारी पहुंचे थे.
बुके देकर स्वागत किया : पेशरार फुटबॉल मैदान में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा हेलीकाॅप्टर से 9.10 बजे पहुंची. यहां उपायुक्त विनोद कुमार ने उनका स्वागत बुके देकर किया. डीजीपी का स्वागत एसपी कार्तिक एस ने बुके प्रदान कर किया. यहां गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां से अधिकारी कार से पेशरार ओपी पहुंचे. वहां अधिकारियों के साथ लंबी बैठक हुई. 11.50 में मुख्य सचिव हेलीकाप्टर से रांची के लिए रवाना हो गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >