सेन्हा-लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड के नवनिर्मित भवन में बीडीओ अमिताभ भगत की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल एवं प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त बिनोद कुमार, डीडीसी दानियल कंडुलना, डीपीओ महेश भगत उपस्थित थे. उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करें. जिला को खुले में शौचमुक्त कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य को भार न समझ कर अभियान के रूप में लें और तेज गति से कार्य करायें. डीडीसी दानियल कंडुलना ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा कर जिओ टैग में ले-आउट करना है. डीडीसी ने कहा कि प्रखंड में शौचालय निर्माण के लक्ष्य को 15 मार्च तक हर हाल में पूर्ण करना है. मौके पर बीपीओ निलेंद्र कुमार. उपेंद्र पांडेय, मुखिया पारसमनी उरांव, एतवा उरांव, रेखा देवी , सुखदेव उरांव, कमला देवी, दिलीप उरांव समेत अन्य मौजूद थे.
विकास कार्यों को समय पर पूरा करें
सेन्हा-लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड के नवनिर्मित भवन में बीडीओ अमिताभ भगत की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल एवं प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त बिनोद कुमार, डीडीसी दानियल कंडुलना, डीपीओ महेश भगत उपस्थित थे. उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करें. जिला को खुले में शौचमुक्त कराना हमारी […]
