पोड़हा का जमीन विवाद ले रहा है गैंगवार का रूप

भंडरा-लोहरदगा : भंडरा थाना क्षेत्र के पोड़हा गांव में जमीन का विवाद अब गैंगवार का रूप लेता जा रहा है. जमीन दलाल ग्रामीणों को उग्रवादियों के सहयोग से धमकाने लगे हैं. गुरुवार की रात भंडरा थाना क्षेत्र के पोड़हा गांव में उग्रवादियो के नाम पर पांच ग्रामीणों के साथ मारपीट की गयी. तीन घरों का […]

भंडरा-लोहरदगा : भंडरा थाना क्षेत्र के पोड़हा गांव में जमीन का विवाद अब गैंगवार का रूप लेता जा रहा है. जमीन दलाल ग्रामीणों को उग्रवादियों के सहयोग से धमकाने लगे हैं. गुरुवार की रात भंडरा थाना क्षेत्र के पोड़हा गांव में उग्रवादियो के नाम पर पांच ग्रामीणों के साथ मारपीट की गयी. तीन घरों का दरवाजा तोड़ा गया और दो बम विस्फोट कर लोगों को घरों में दुबके रहने के लिए विवश कर दिया. पोड़हा गांव के लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी दो बार गांव में घटना घट चुकी है.

ग्रामीणों के अनुसार, पोड़हा गांव के लांगो उरांव के घर रात करीब 12 बजे आठ लोग पहुंचे. बम विस्फोट कर लोगों में दहशत पैदा कर दी. अपराधी लांगो उरांव के घर पर पहुंचे और आवाज देकर उसे बाहर निकलने को कहा. लांगो घर से नहीं निकला, तो वे लांगो के घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गये. इसी बीच लांगो अपने घर के पिछले दरवाजे से भाग गया. अपराधियों ने लांगो की पत्नी रूपनी की पिटाई की. इसके बाद अपराधी पेंडरे उरांव का दरवाजा खुलवाने लगे. दरवाजा नहीं खोलने पर पेंडरे के भी घर का दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद पेंडरे एवं गंडौरी उरांव की पिटाई कर दी. अपराधी लांगो के घर से एक मोबाइल भी लेते गये. अपराधियों ने धर्मी उरांव की भी पिटाई की.

वे एक लड़की को ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसकी मां के विरोध पर अपराधियों ने उसे छोड़ दिया. अपराधियों ने पोड़हा से जाने के क्रम में एक और घर का दरवाजा तोड़ दिया.पोड़हा गांव के बाद अपराधियों ने पोड़हा तरीगन टोली में भी हंगामा किया. पोड़हा तरीगन टोली में भी अपराधी आयता उरांव के घर गये. उसे घर से निकाल कर उसकी मारपीट की. वे लक्ष्मी उरांव को खोज रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >