लोहरदगा : सदर अस्पताल लोहरदगा के चिकित्सक डॉ प्रणव कुमार की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. उनकी मौत की सूचना मिलते ही लोहरदगा में शोक की लहर फैल गयी. चिकित्सकों ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
सिविल सर्जन डॉ पैट्रिक टेटे, डॉ शंभु नाथ चौधरी, डॉ शैलेश कुमार, डॉ सुनील मिंज, डॉ किरण मरांडी, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ रीता चौधरी, डॉ संजय, डॉ सुदामा, डॉ एनके सिन्हा व डॉ एस कुमार सहित केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मलय दत्ता, पवन कुमार गौतम, मुकेश शाहा, संजय अग्रवाल व अभिजीत घोष ने दुख व्यक्त किया. कहा कि डॉ प्रणव का असमय चला जाना चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.
उनकी व्यवहार कुशलता एवं उनकी कर्मठता के लोग कायल थे. लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. इधर, आजसू पार्टी ने डॉ प्रणव की मौत पर शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में सूरज अग्रवाल, कंवलजीत सिंह व लाल गुडू नाथ शाहदेव सहित अन्य शामिल हैं.
