लोहरदगा : झारखंड वनांचल आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग द्वारा सदर प्रखंड स्थित सहकारिता भवन में शिविर लगा कर आंदोलनकारियों की पहचान की गयी. मौके पर आंदोलनकारियों की पहचान आयोग के सदस्य डॉ देवशरण भगत व सुनील फकीरा कच्छप की उपस्थिति में हुई. पहले दिन 86 आंदोलनकारियों के कागजात की जांच की गयी.
मौके पर डॉ देवशरण भगत ने कहा कि जिन लोगों का आवेदन आयोग से आया है, वे अपना प्रमाण पत्र समर्पित करें. उन्होंने कहा कि जो सही में आंदोलन मे भागीदार रहे हैं, उन्हें अवश्य सुविधाएं दिलायी जायेंगी. मौके पर पूर्व मंत्री सधनू भगत, अंचल अधिकारी अनुराग तिवारी, अरुण साहू, राजकिशोर महतो, दिलीप पटनायक, विनोद भगत, तलत महमूद व महबूब अंसारी सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे.
