लोहरदगा : ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ, पॉलिथीन का बहिष्कार एवं पर्यावरण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले संजय वर्मन को बोकारो की एक संस्था ने
पर्यावरण मित्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया है. स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान बोकारो द्वारा पंडित गौरीशंकर ओझा स्मृति पर्यावरण मित्र पुरस्कार लोहरदगा के संजय वर्मन को प्रदान किया गया.
इन्हें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र ने पुरस्कृत किया. मौके पर बोकारो के उपायुक्त राय महिमा पत, वन विभाग के वाइके सिंह चौहान, कुलवंत सिंह, सुनील सिंह, जगनाथ शाही, शशिभूषण ओझा सहित अन्य लोग मौजूद थे. इधर, संजय वर्मन को पुरस्कृत किये जाने पर विधायक सुखदेव भगत, ओम प्रकाश सिंह, अशोक भगत, शीतल उरांव, डॉ बीएन पांडेय, भाजपा के नरेन राज, डॉ राज मित्तल, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ शंभूनाथ चौधरी, डॉ शशि गुप्ता, गुलशन लाल आजमानी, रितेश कुमार, अरुण राम, राहुल कुमार व मनोरमा एक्का ने बधाई दी है.
