जिला में 2315 आवास बनाये जायेंगे

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लोहरदगा. लोहरदगा जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है. इस संबंध में डीडीसी दानियल कंडुलना ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों का पंजीकरण एवं जीओ टैगिंग का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके तहत […]

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण

लोहरदगा. लोहरदगा जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है. इस संबंध में डीडीसी दानियल कंडुलना ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों का पंजीकरण एवं जीओ टैगिंग का काम तेजी से किया जा रहा है.

इसके तहत लोहरदगा जिला में वार्षिक लक्ष्य 2315 है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार पंचायतों का दौरा किया जा रहा है. इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी कारवाई की जा रही है. बीडीओ किस्को के प्रतिवेदन के आधार पर नवप्रभात कुजूर (जनसेवक सह प्रभारी पंचायत सचिव बेटहट) को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं अनधिकृत

रूप से अनुपस्थित रहने के

कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. लोहरदगा जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना का वार्षिक लक्ष्य 2315 को पूरा करने के लिए संबंधित प्रखंडों के बीडीओ एवं अन्य कर्मियों द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत भारत सरकार द्वारा सभी को वर्ष 2020-22 तक आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके तहत नक्सल प्रभावित एवं पहाड़ी क्षेत्रों के लिए प्रति आवास एक लाख 30 हजार तथा मैदानी इलाकों के लिए प्रति आवास एक लाख 20 हजार रुपये लाभुकों को दिये जायेंगे. इसमें मनरेगा से अभिशरण के तहत 90-95 मानव दिवस का भुगतान किया जायेगा. वहीं स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये लाभुक को दिये जायेंगे.

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत न्यूनतम 25 वर्ग मीटर में दो कमरों का पक्का आवास का निर्माण कराया जायेगा. आवास के साथ रसोई घर और शौचालय का भी निर्माण होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >