घर व दुकान से नकद समेत सामान की चोरी

लोहरदगा़ : लोहरदगा थाना क्षेत्र के कुटमू अली नगर में बुधवार की रात एक घर व एक दुकान में चोरी हो गयी. चोरों ने इन घरों से नकद समेत करीब चार लाख रुपये के सामान उठा ले गये. अब्दुल हमीद, जो मूल रूप से होंदगा गांव के निवासी हैं, वह अपने गांव गये हुए थे. […]

लोहरदगा़ : लोहरदगा थाना क्षेत्र के कुटमू अली नगर में बुधवार की रात एक घर व एक दुकान में चोरी हो गयी. चोरों ने इन घरों से नकद समेत करीब चार लाख रुपये के सामान उठा ले गये. अब्दुल हमीद, जो मूल रूप से होंदगा गांव के निवासी हैं, वह अपने गांव गये हुए थे.
इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर में रखे 68 हजार नकद व तीन लाख के जेवरात ले भागे. इसी तरह रउफ अंसारी की किराना दुकान से चोरों ने पांच हजार नकद सहित आटा, चावल, तेल, साबुन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >