कुड़ू : इमाम हसन-हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम कुड़ू प्रखंड में शांतिपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर मुहर्रम कमेटी की ओर से जुलूस निकाला गया. जुलूस कुड़ू इंदिरा गांधी चौक होते हुए पंडरा, फिर जीमा पहुंचा. जीमा में मेला का अायोजन किया गया.
इंदिरा गांधी चौक पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां तुरूप टाकू, जीमा, ननतिलो व चंडू समेत कई अखाड़ा के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल दिखाये. समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष जफर खान ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. पंडरा मैदान में भी खिलाड़ियों ने खेल दिखाये. जीमा चौक स्थित करबला मैदान में खिलाड़ियों ने लाठी, भाले आदि के हैरतअंगेज खेल दिखाये. मौके पर जिप उपाध्यक्ष के अलावा सलीम अमीर, शमशेर खान, अारिफ खान, उपप्रमुख खालिद हुसैन, अर्जुन उरांव, संतोष मांझी, तबरेज आलम, खुर्शीद खान, बशीर खान, नौशाद खान, शब्बीर अंसारी, कनवर लाल खान व कलीम खान समेत कई लोग शामिल थे.
इधर, मां अंबे पूजा समिति ब्लॉक मोड़ की ओर से मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में समिति के अध्यक्ष रवि कुमार, राजू रजक, हीरालाल साहू, परमेश्वर हजाम, विनय कुमार, निरंजन कुमार, रिंकू कुमार, अमरेश अग्रवाल, सुदामा प्रसाद, राहुल चौधरी, पिंटू कुमार, प्रदीप प्रसाद, सुखराम भगत, राहुल कुमार, हंसबीर कुमार व बिनोद ठाकुर समेत कई शामिल थे.
कैरो में मुहर्रम पर शस्त्र चालन का प्रदर्शन : कैरो. कैरो प्रखंड में मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. मौके पर कैरो स्कूल मैदान में मेला का आयोजन किया गया. मेले में विभिन्न जगहों से पहुंचे अखाड़े के लोगों ने लाठी, भाले आदि के खेल दिखाये. मेला में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता हुई. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर खलील अंसारी, मुबारक हुसैन, समिद अंसारी, अनवर अंसारी, जमील अंसारी, अलीराजा अंसारी, मुजाहिर अंसारी, नोशाद अंसारी,जोरावर खान व जुलु अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.
