लोहरदगा़ : शहरी क्षेत्र के कचहरी मोड़ के पास रूद्रा ऑटोमोबाइल का उदघाटन समाजसेवी बिमला साहू ने किया. मौके पर रूद्रा ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर बलराम कुमार ने कहा कि लोहरदगा जिला में सोनालिका ट्रैक्टर का शोरूम एवं सर्विस स्टेशन का खुलना जिले के लिए गर्व की बात है. फाइनांस की सुविधा उपलब्ध है. लोगों के घरों मे जाकर सर्विसिंग की भी सुविधा उपलब्ध है.
कंपनी के स्टेट हेड विनय सिंह ने कहा कि यहां ग्राहकों को तमाम सुविधाएं मिलेंगी. मौके पर सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड मधु जी, एडीएम रवि कुमार के अलावा पंकज महतो, सिद्धांत कुंवर, त्रिवेणी दास, ब्रजबिहारी प्रसाद, दिनेश अग्रवाल, कुमार संदीप, प्रेम कुमार सिन्हा,उपेंद्र प्रसाद, किस्टो गोपाल पटनायक, रतन कुमार, सफदर आलम, आजाद खान, सुनील मेहत्ता, मुरारी प्रसाद, संदीप सिंह, राजीव रंजन, प्रदीप महतो, शंभु अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अमित वर्मा, सतीश शाहदेव, राकेश सिन्हा, संदीप कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, मोईन, असगर सहित अन्य मौजूद थे.
