दुर्गा पूजा को लेकर हर ओर उत्साह का माहौल

लोहरदगा : जिले में दुर्गापूजा को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है. गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी में नवाह्न परायण पाठ का आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. संध्या को भजन-कीर्तन हो रहा है. महायज्ञ के आयोजन से भक्ति की धारा बह रही है. संध्या समय […]

लोहरदगा : जिले में दुर्गापूजा को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है. गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी में नवाह्न परायण पाठ का आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. संध्या को भजन-कीर्तन हो रहा है. महायज्ञ के आयोजन से भक्ति की धारा बह रही है.
संध्या समय संगीतमय प्रवचन में भगवान श्रीराम की कथा सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इंद्रशंकर झा के नेतृत्व चंद्रनाथ कुमार, रामविलास सिंह, राजकिशोर शरण, कलवीर दास, बहादुर प्रजापति, अरविंद मुकेश चंद्र यादव, अजीत राम व वृहस्पति देव सहित अन्य लोग पाठ में लगे हैं. इसे सफल बनाने में राजेंद्र खत्री, सीताराम शर्मा सहित नवाह्न परायण पाठ समिति के लोग जुटे हुए हैं. दुर्गापूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडालों का निर्माण किया जा रहा है.
पतराटोली स्थित शुभकामना दुर्गापूजा समिति इस वर्ष पूजा की 25वीं वर्षगांठ मना रही है. यहां नवरात्रि के पहले दिन से ही भंडारा का आयोजन किया गया है, जो विजयादशमी तक चलेगा.
इसी तरह अमला टोली दुर्गा पूजा समिति पूजा की 45वीं वर्षगांठ मना रही है. इस बार अमला टोली दुर्गापूजा समिति के पंडाल में महादेव शंर सुरसा का वध करते दिखेंगे. मां दुर्गा का विशाल रूप नजर आयेगा. नवमी के दिन कंबल वितरण भी किया जायेगा. इस तरह जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में आकर्षक साज सज्जा की जा रही है. लोहरदगा जिला में करीब 40 पूजा पंडालों का निर्माण होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >