लोहरदगा : गांधी जयंती के अवसर पर जन कल्याण समिति भक्सो के तत्वावधान में महात्मा गांधी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच बीएचटी बाघा एवं नदिया जियोमैक्स के बीच खेला गया.
निर्धारित समय पर दोनों टीमों द्वारा गोल नहीं करने पर ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें बाघा ने नदिया को 3-2 से पराजित किया.
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ थे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन से खेलें, क्योंकि खेल में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. अनुशासन खेल का अभिन्न अंग है. मौके पर मनोज भगत, छोटन उरांव, वीरेंद्र उरांव, महादेव पाहन, गजाधर यादव, कृष्णा उरांव, सुमित व लक्षु उरांव सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.
