त्योहार के समय हड़ताल करना ठीक नहीं : अध्यक्ष

लोहरदगा. नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से बात हुई है कि गुरुवार से कार्य अवधि के प्रथम बेला में साफ-सफाई करें और दूसरी बेला में हड़ताल करें. यदि सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई नहीं की गयी, तो एक अक्तूबर से नगर अध्यक्ष तथा सभी वार्ड पार्षद एवं […]

लोहरदगा. नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से बात हुई है कि गुरुवार से कार्य अवधि के प्रथम बेला में साफ-सफाई करें और दूसरी बेला में हड़ताल करें. यदि सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई नहीं की गयी, तो एक अक्तूबर से नगर अध्यक्ष तथा सभी वार्ड पार्षद एवं कार्यालय के कर्मचारी नगर साफ-सफाई करने सड़क पर उतरेंगे. इस क्रम में समाजसेवियों व जागरूक लोगों से भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील की जायेगी. विधायक ने अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार के दौरान हड़ताल करना ठीक नहीं है, इससे लोगों को परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >