शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करें

कैरो : प्रखंड क्षेत्र के सढ़ाबे गांव में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व चलाये गये इस कार्यक्रम के दौरान मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, ग्रामीण जनता को खुले में शौच नहीं जाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा गया. बताया गया कि ग्रामीणों को […]

कैरो : प्रखंड क्षेत्र के सढ़ाबे गांव में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व चलाये गये इस कार्यक्रम के दौरान मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, ग्रामीण जनता को खुले में शौच नहीं जाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा गया. बताया गया कि ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी दें और खुले में शौच जाने से होनेवाली बीमारियों के बारे में बतायें. मौके पर मुखिया विजय एक्का, सुमित्रा उरांव, मनोज कुमार यादव, परमानंद साहू व बैकुंठ शुक्ला सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >