वज्रपात से 24 मवेशियों की मौत

रमकंडा. रमकंडा थाना के कसमार गांव में बारिश के साथ हुए वज्रपात की घटना में 24 मवेशियों की मौत हो गयी़ इसमें कसमार गांव निवासी मोहन सिंह के दो बैल व आठ बकरी, लाल मोहन परहिया की तीन बकरी, अशोक प्रसाद की चार बकरी, बंशीधर सिंह की पांच बकरी व अलीजान सिंह व मणिधर सिंह […]

रमकंडा. रमकंडा थाना के कसमार गांव में बारिश के साथ हुए वज्रपात की घटना में 24 मवेशियों की मौत हो गयी़ इसमें कसमार गांव निवासी मोहन सिंह के दो बैल व आठ बकरी, लाल मोहन परहिया की तीन बकरी, अशोक प्रसाद की चार बकरी, बंशीधर सिंह की पांच बकरी व अलीजान सिंह व मणिधर सिंह की एक-एक बकरी शामिल है.
ग्रामीणों ने बताया कि हर दिन की तरह चरवाहे मवेशी चराने के लिए छतपखाल जंगल में गये हुए थे़ देर शाम भारी बारिश होने लगी़ बारिश से बचने के लिए सभी मवेशी एक पेड़ के नीचे जमा हो गये़ इसी दौरान उसी पेड़ के ऊपर वज्रपात हो गया़ इससे घटनास्थल पर ही सभी मवेशियों की मौत हो गयी़ इस घटना से ग्रामीण काफी व्यथित हैं. पंचायत के मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने कहा कि पशुपालकों को सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >