सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, एक घायल

कुड़ू : कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर बरवाटोली बैंक के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गयी. वहीं मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है. बताया जाता है कि कुड़ू बाजारटांड़ निवासी मनीष पासवान मोटरसाइकिल (जेएच08-3369) से अपने पिता बैजनाथ पासवान को […]

कुड़ू : कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर बरवाटोली बैंक के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गयी. वहीं मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है.
बताया जाता है कि कुड़ू बाजारटांड़ निवासी मनीष पासवान मोटरसाइकिल (जेएच08-3369) से अपने पिता बैजनाथ पासवान को हेंजला विद्यालय छोड़ कर लौट रहे थे. इसी दौरान बरवाटोली एसबीआइ बैंक के समीप मवेशी लेकर सड़क पार कर रहे बरवाटोली निवासी उदित महतो (52) को ठोकर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उदित महतो की मौके पर मौत हो गयी, जबकि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को कुड़ू लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >