मिलेगी स्वच्छता संबंधी जानकारी

शुभारंभ. समाहरणालय परिसर में स्वच्छता नियंत्रण कक्ष का उदघाटन लोहरदगा : समाहरणालय परिसर में स्वच्छता नियंत्रण कक्ष का उदघाटन बुधवार को किया गया. उदघाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया. उदघाटन के पश्चात कक्ष का अवलोकन करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय […]

शुभारंभ. समाहरणालय परिसर में स्वच्छता नियंत्रण कक्ष का उदघाटन

लोहरदगा : समाहरणालय परिसर में स्वच्छता नियंत्रण कक्ष का उदघाटन बुधवार को किया गया. उदघाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया. उदघाटन के पश्चात कक्ष का अवलोकन करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है.

नियंत्रण कक्ष के माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वच्छता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है. साथ ही स्वच्छता में आने वाली परेशानी एवं स्वच्छता संबंधी सुझाव दे सकता है. लोग नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सर्वे बेसलाइन की जानकारी भी ले सकते हैं. प्रधान सचिव ने डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह से नियंत्रण कक्ष के संचालन संबंधी जानकारी भी ली.

मौके पर अधीक्षण अभियंता गुमला अंचल के पीएन सिंह, यूनिसेफ स्केट हेड पीएन सिंह, डीपीओ महेश भगत, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम, समाज कल्याण पदाधिकारी संजय ठाकुर, डीआइओ वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, पंकज कुमार, अखिलेश सिंह, आसिक व नायक जी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >