लोहरदगा रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का अभाव

लोहरदगा : लोहरदगा रेलवे स्टेशन में यात्रियों को टिकट लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रेलवे स्टेशन में सिर्फ दो ही टिकट काउंटर हैं, जहां यात्रियों की भीड़ उमड़ती है. बाहर के टिकट काउंटर के पास शेड नहीं रहने के कारण बारिश के मौसम में लोग भींगते हुए टिकट के लिए लाइन लगते […]

लोहरदगा : लोहरदगा रेलवे स्टेशन में यात्रियों को टिकट लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रेलवे स्टेशन में सिर्फ दो ही टिकट काउंटर हैं, जहां यात्रियों की भीड़ उमड़ती है. बाहर के टिकट काउंटर के पास शेड नहीं रहने के कारण बारिश के मौसम में लोग भींगते हुए टिकट के लिए लाइन लगते हैं. वहीं गर्मी के मौसम में कड़ी धूप में खड़ा रहना पड़ता है.
कुछ दिन पूर्व यात्रियों की परेशानी को देखते हुए टिकट काउंटर के पास शेड लगाया गया था, लेकिन आंधी में शेड उखड़ गया. रात में बिजली कटने के बाद स्टेशन का जेनरेटर नहीं चलाया जाता है, जिसके कारण लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है. ट्रेन आने के बाद ही कुछ समय के लिए जेनरेटर चलता है. स्टेशन परिसर में पेयजल, सफाई व शौचालय की मुक्कमल व्यवस्था नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >