शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करें

लोहरदगा : सदर प्रखंड स्थित सहकारिता भवन में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने की. मौके पर उन्होंने गुलाबी गैंग, छोटा सिपाही, नवरत्न ग्रुप द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी ली. इन ग्रुपों को शौचालय निर्माण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात […]

लोहरदगा : सदर प्रखंड स्थित सहकारिता भवन में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने की. मौके पर उन्होंने गुलाबी गैंग, छोटा सिपाही, नवरत्न ग्रुप द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी ली. इन ग्रुपों को शौचालय निर्माण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही. ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि 50 प्रतिशत शौचालय का निर्माण हो गया है. डीसी श्री सिंह ने फुटबॉल टीम में शामिल सदस्यों से भी शौचालय निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयास की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि टीम में उसी सदस्य को रखा जायेगा, जिनके घरों में शौचालय बना हुआ है और उसका उपयोग लोग कर रहे हैं.

डीसी श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी तबके के लोगों को आगे आना होगा. इसके लिये महिलाओं को भी आगे आने की आवश्यकता है. महिलाएं आगे आयेंगी, तो लोग प्रेरित होंगे. मौके पर अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ अनुराग तिवारी, प्रमुख पहनु उरांव, एलइओ नीता सरकार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >