कांग्रेस नेता ने लिया जले ट्रांसफारमर का जायजा

किस्को : प्रखंड क्षेत्र के पतरातू पावर स्टेशन में साढ़े तीन एमवीए एवं पांच एमवीए का ट्रांसफारमर जल गया है, जिससे किस्को प्रखंड क्षेत्र के लोग दो दिनों से अंधेरे में है. इसकी सूचना मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने पतरातू पावर स्टेशन पहुंचे और जले ट्रांसफारमर का जायजा लिया. […]

किस्को : प्रखंड क्षेत्र के पतरातू पावर स्टेशन में साढ़े तीन एमवीए एवं पांच एमवीए का ट्रांसफारमर जल गया है, जिससे किस्को प्रखंड क्षेत्र के लोग दो दिनों से अंधेरे में है. इसकी सूचना मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने पतरातू पावर स्टेशन पहुंचे और जले ट्रांसफारमर का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने झारखंड विद्युत बोर्ड रांची के जीएम से बातचीत की.
श्री साहू के अनुसार, जीएम ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही पतरातू पावर सब स्टेशन के लिए साढ़े तीन एमवीए का ट्रांसफारमर उपलब्ध करा दिया जायेगा और गुमला से जले ट्रांसफारमर को देखने बिजली मिस्त्री जायेंगे. मौके पर नेसार अहमद, सोनू कुरैशी, प्रकाश उरांव, मो कमाल, महेंद्र भगत, अहमद मिरदाहा बलराम बैठा, गोपाल उरांव, मो छट्टू, बुधराम उरांव, करमा उरांव, साजिद मीर, संजीव तिर्की, किशोर भगत, रामकिशुन उरांव, ईश्वर साहू व नागेश्वर उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >