हेसवे में बनेगा डे बोर्डिंग सेंटर

समापन. फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब हेन्हे की टीम को, खेल मंत्री ने कहा लोहरदगा :सेन्हा प्रखंड की अलौदी पंचायत के हेसवे गांव में आयोजित कुणाल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट हेन्हे फुटबॉल की टीम ने जीत ली. फाइनल में उसने डायमंड क्लब सेन्हा को हराया. तीसरे स्थान पर मैदानी जंग जोड़ा सखुआ एवं चौथे स्थान पर […]

समापन. फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब हेन्हे की टीम को, खेल मंत्री ने कहा
लोहरदगा :सेन्हा प्रखंड की अलौदी पंचायत के हेसवे गांव में आयोजित कुणाल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट हेन्हे फुटबॉल की टीम ने जीत ली. फाइनल में उसने डायमंड क्लब सेन्हा को हराया. तीसरे स्थान पर मैदानी जंग जोड़ा सखुआ एवं चौथे स्थान पर केजीएन आजाद बस्ती की टीम रही. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि खेल मंत्री अमर बाउरी थे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, फिर प्रतियोगिता शुरू हुई.
मुख्य अतिथि अमर बाउरी ने कहा कि हार कर जो जीतते हैं, वही बाजीगर कहलाते हैं. उन्होंने कहा कि हेसवे में डे बोर्डिंग सेंटर खोला जायेगा. उन्होंने लड़कियों को भी खेल में आगे आने को कहा. प्रवीण सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और बेहतर मैदान उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर ओम सिंह, सज्जाद खान, राजमोहन राम, राजेंद्र मिश्र, अजातशत्रु, नवलकिशोर नाथ शाहदेव, जयप्रकाश साहू सहित अन्य मौजूद थे.
मंत्री के निर्देश पर कर्मचारी को हटाया
लोहरदगा. भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने बुधवार को लोहरदगा का दौरा किया. इस क्रम मेंं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में मंत्री को अंचल कार्यालय के कर्मचारी वीरेंद्र साहू की कई शिकायतें मिली. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अंचल अधिकारी अनुराग तिवारी को निर्देश दिया कि ऐसे कर्मी को अविलंब हटाया जाये.
मंत्री के निर्देश के तत्काल बाद अंचल अधिकारी ने कर्मचारी वीरेंद्र साहू को को हटा दिया. इनका प्रभार इंद्रदेव कच्छप को दिया गया. ज्ञात हो कि इस कर्मचारी के खिलाफ विधायक सुखदेव भगत ने भी कई बार शिकायत की थी.
उन्होंने अपने आवास में बुला कर इस कर्मचारी को अपनी कार्यशैली व व्यवहार में सुधार लाने को कहा था. आये दिन इनकी शिकायत जिला के आलाधिकारियों को भी मिल रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही थी. निरीक्षण के क्रम में रजिस्ट्रार वैभवमनी त्रिपाठी को भी मंत्री ने अंचल कार्यालय तलब किया और उनसे भी कई सवाल पूछे. मंत्री ने कहा कि यदि जनता परेशान होगी, तो कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >