अपरम्पार है गुरु की महिमा : बालकिशोर

लोहरदगा : आरडी साहू प्राथमिक शिशु विद्यालय गांगुपारा में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालकिशोर साहू ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के बारे में बताया. कहा : जीवन को सफल बनाने के लिए एक गुरु की आवश्यकता होती है. गुरु अगर सूर्य है, तो उसका प्रकाश शिष्य के लिए […]

लोहरदगा : आरडी साहू प्राथमिक शिशु विद्यालय गांगुपारा में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालकिशोर साहू ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के बारे में बताया. कहा : जीवन को सफल बनाने के लिए एक गुरु की आवश्यकता होती है.
गुरु अगर सूर्य है, तो उसका प्रकाश शिष्य के लिए मार्ग दर्शक है. हर शिष्य को सर्वपल्ली डाॅ राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने की जरूरत है. मौके पर हीरालाल साहू, सुबोध साहू, कलावती देवी, सीता देवी, ललिता देवी, बली साहू, रामा राम, योगेंद्र राम, कृष्ण राम, नेजाम अंसारी, बसंत उरांव सहित वीणा साहू, संगीता साहू, आशा देव, अपराजिता देव, नम्रता देव, वर्षा कुमारी, रेशमी कुमारी, कांति, रेणु, आरती, निशा, शिल्पा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
इसी तरह तरह प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. अविराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शिक्षक दिवस मनाया गया, जिसमें बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मौके पर अविराम के सचिव इंद्रजीत भारती, डॉ उदय पाल सिंह, डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, लवकुश, सुबोध कुमार, ध्रुव सिंह तोमर, पवन, रेणुका, अपर्णा, साक्षी, पंकज, स्मृति, मिथिलेश व सुचित सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >