लोहरदगा : राज्य पिछड़ा आयोग का तीन सदस्यीय दल लोहरदगा पहुंचा. यहां परिसदन भवन में जिले के अधिकारियों एवं हलवाई जाति के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की.
बैठक में बताया गया कि वर्तमान समय में हलवाई जाति बीसी टू में है, जिसे बीसी वन में लाने की मांग की जा रही है. इनकी स्थिति का अध्ययन करने के लिए यह टीम जिले के दौरे पर आयी है. टीम के सदस्यों ने अधिकारियों से हलवाई जाति की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.
समाज के लोगों से भी इसकी जानकारी ली गयी. टीम में पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, श्री कश्यप एवं शमुशद्दीन अंसारी शामिल थे. टीम के लोगों ने उपविकास आयुक्त दानियल कंडुलना, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, अंचल अधिकारी अनुराग तिवारी से बातचीत की. बैठक के बाद टीम के लोग भंडरा प्रखंड के लिए रवाना हो गये.
