चार दिन से पीएनबी में नेटवर्क फेल

भवनाथपुर : पंजाब नेशनल बैंक की सिंघीताली शाखा में पिछले चार दिन से नेटवर्क काम नहीं करने के कारण खाताधारियों का कोई काम नहीं हो पा रहा है़ जिसके कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है़ गुरुवार को लगातार बैंक का लिंक काम नहीं करने को लेकर उपभोक्ताओं ने काफी नाराजगी दिखायी़ […]

भवनाथपुर : पंजाब नेशनल बैंक की सिंघीताली शाखा में पिछले चार दिन से नेटवर्क काम नहीं करने के कारण खाताधारियों का कोई काम नहीं हो पा रहा है़ जिसके कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है़ गुरुवार को लगातार बैंक का लिंक काम नहीं करने को लेकर उपभोक्ताओं ने काफी नाराजगी दिखायी़ भवनाथपुर व खरौंधी प्रखंड के सुदूर गांव चांदडीह, बीजडीह, खैरवा, परती, अरंगी, हरिहरपुर सहित दर्जनों गांवों से चार दिन से लगातार उपभोक्ता बैंक आ रहे हैं.
लेकिन लिंक फेल रहने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौट जाना पड़ रहा है़ उपभोक्ता अमरोरा निवासी कुंज बिहारी ओझा, परती के नरेश उरांव, अरंगी के राजकुमार यादव, चांदडीह के कोमल पासवान, चपरी के हीरा साह, सुंडी के दिनेश गुप्ता, खरौंधी के ओमप्रकाश चौबे, बैतरी के राजेंद्र सिन्हा, बेलाबार के हजरत मियां आदि ने कहा कि वे लोग समय निकालकर व पैसा खर्च कर भवनाथपुर आते हैं.
लेकिन बैंक में कोई काम नहीं होने के कारण उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है़ उन्होंने इस पर काफी आक्रोश व्यक्त किया़ बैंक अधिकारी जॉनसन टोप्पो ने कहा कि खाताधारियों का काम नहीं होने से वे लोग भी परेशान हैं. इंजीनियर आया है़ इसे ठीक करने का काम चल रहा है़ ठीक होते ही सभी का कार्य हो जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >