जंगली हाथियों ने युवक को कुचल कर मार डाला

कैरो : कैरो थाना क्षेत्र के खरता गांव निवासी रमेशधर दुबे के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार दुबे को जंगली हाथियों के झुंड ने कुचल कर मार डाला. बताया जाता है कि जंगली हाथी खरता जंगल के रास्ते मुरतो जंगल पहुंच गये हैं. हाथियों के पहुंचने की सूचना मिलने पर रोहित दुबे अपने अन्य साथियों […]

कैरो : कैरो थाना क्षेत्र के खरता गांव निवासी रमेशधर दुबे के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार दुबे को जंगली हाथियों के झुंड ने कुचल कर मार डाला. बताया जाता है कि जंगली हाथी खरता जंगल के रास्ते मुरतो जंगल पहुंच गये हैं.
हाथियों के पहुंचने की सूचना मिलने पर रोहित दुबे अपने अन्य साथियों के साथ मुरतो जंगल हाथी देखने गया था. इसी क्रम में हाथियों के झुंड ने रोहित को कुचल कर मार डाला. समाचार लिखे जाने तक हाथियों का झुंड मुरतो जंगल में ही था. हाथियों के डर से उसके शव को बाहर नहीं निकाला जा सका है. हाथियों का झुंड शव को घेर कर बैठ गया है, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति वहां जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. हाथियों के झुंड ने जंगल किनारे लगे मकई खेत को भी बरबाद कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >