लोहरदगा नगर बचाओ संघर्ष समिति ने दिया धरना

लोहरदगा : लोहरदगा नगर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष गुरुवार को धरना दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद में लूट, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का माहौल है. नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी एवं कुछ वार्ड पार्षदों के गंठजोड़ से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है. सरकारी राशि का […]

लोहरदगा : लोहरदगा नगर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष गुरुवार को धरना दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद में लूट, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का माहौल है. नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी एवं कुछ वार्ड पार्षदों के गंठजोड़ से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है. सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है. वक्ताओं ने कहा कि भूमि क्रय मे नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया, जो जांच का विषय है.
आइएचएसडीपी आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों से 20 से 30 हजार रुपये की उगाही की जा रही है. नगर पर्षद द्वारा क्रय की गयी सामग्रियों में घोटाला किया गया है. इसमें न क्रय समिति और न ही वार्ड पार्षदों की सहमति ली गयी है. बीआरजीएफ के पैसे में भी मनमानी की गयी है. हिंडालको से टैक्स वसूली नहीं, बल्कि खुद वसूली की जा रही है.नगर पर्षद में नागरिक सुविधा के आवंटन का कोई लेखा-जोखा नहीं है.
एलइडी इलेक्ट्राॅनिक स्ट्रीट लाइट में भी करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गयी है, जो जांच का विषय है. धरना देनेवालों में पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रवीण सिंह, कनक वर्मा, हाजी सज्जाद खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष साबिर खान, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आलोक साहू, भाकपा के अनंत दास, जेवीएम के बालमुकुंद लोहरा, झामुमो के अभय कुजूर, विकास कुमार वर्मा सहित कई लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >