शौचालय निर्माण में तेजी लायें

भ्रमण. उपायुक्त ने किया कुड़ू प्रखंड का दौरा, दिये दिशा-निर्देश कुपोषित बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए : उपायुक्त कुड़ू : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को कुडू प्रखंड कार्यालय समेत कई कार्यालयों का निरीक्षण किया. रांची रोड में बन रहे बहुद्देशीय भवन का निरीक्षण करने के बाद डीपीओ […]

भ्रमण. उपायुक्त ने किया कुड़ू प्रखंड का दौरा, दिये दिशा-निर्देश
कुपोषित बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए : उपायुक्त
कुड़ू : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को कुडू प्रखंड कार्यालय समेत कई कार्यालयों का निरीक्षण किया. रांची रोड में बन रहे बहुद्देशीय भवन का निरीक्षण करने के बाद डीपीओ महेश भगत को दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने कुपोषण उपचार केंद्र में इलाजरत बच्चों के परिजनों से भी बातचीत की और इलाज के बारे में जानकारी ली. केंद्र की एनएम संजना से बच्चों के संबंध में भी पूछताछ की.
कहा कि सरकार के पास पैसे कि कमी नहीं है. कुपोषित बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. इसके बाद उपायुक्त बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचे और वहां सुपरवाइजर से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिये जा रहे पोषाहार के संबध में जानकारी ली. आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण की भी जानकारी ली. प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ने कुड़ू बीडीओ व सीओ को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लायें.
किसी प्रकार कि कोताही बरदाश्त नहीं होगी. मौके पर उपायुक्त ने बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस अवस रपर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ रविश राज सिंह, डीपीओ महेश भगत, बीपीओ अरविंद रौशन, राजीव, रोहित व किशोर समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >