नेट पास रिटायर्ड शिक्षकों की सेवा लें : डॉ रमेश पांडेय

प्रशासनिक भवन प्रयोगशाला व पुस्तकालय का िनरीक्षण लोहरदगा : रांची विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने बीएस कॉलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन, प्रयोगशाला, कक्षा, पुस्तकालय व परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये. कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय की कमियों को गिनाने के […]

प्रशासनिक भवन प्रयोगशाला व पुस्तकालय का िनरीक्षण
लोहरदगा : रांची विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने बीएस कॉलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन, प्रयोगशाला, कक्षा, पुस्तकालय व परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये. कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय की कमियों को गिनाने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें.
उन्होंने महाविद्यालय में चल रही स्नातक की परीक्षा का भी निरीक्षण किया. श्री पांडेय ने कॉलेज की चहारदीवारी बनवाने में मदद करने की बात कही. इसके अलावा कॉलेज में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए नेट पास रिटायर्ड शिक्षकों की सेवा लेने की बात कही.
विश्वविद्यालय इसके लिए सरकारी प्रावधान के तहत भुगतान करेगा.
उन्होंने कहा कि जब तक नये शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती है, तब तक सीमित संसाधनों से ही काम चलायें. उन्होंने जिले में महिला महाविद्यालय खोलने की भी बात कही. मौके पर प्रो लोहरा उरांव, प्रो कुद्दुश कुरैशी, प्रो नईम खान, प्रो शशि कुमार गुप्ता , डॉ कल्याण कुमार सिंह व गोस्सनर कुजूर सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >