मूत्रालय को ध्वस्त कर कब्जे का प्रयास

लोहरदगा : लोहरदगा शहर के एकमात्र मूत्रालय, जो पावरगंज सदर अस्पताल के पास है, उस पर कब्जा करने की कवायद तेज हो गयी है. दो माह पूर्व इस पेशाबखाना को भू-माफियाओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. समाचार पत्रों में इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद तत्कालीन उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया. […]

लोहरदगा : लोहरदगा शहर के एकमात्र मूत्रालय, जो पावरगंज सदर अस्पताल के पास है, उस पर कब्जा करने की कवायद तेज हो गयी है. दो माह पूर्व इस पेशाबखाना को भू-माफियाओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. समाचार पत्रों में इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद तत्कालीन उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया.
उन्होंने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को पेशाबखाना तोड़नेवाले व्यक्ति पर एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया था और क्षतिग्रस्त पेशाबखाना को को बनवाने का भी निर्देश दिया था, लेकिन न तो किसी पर एफआइआर हुआ और न ही क्षतिग्रस्त पेशाबखाना को बनवाया गया.
इससे भू-माफियाओं का मनोबल बढ़ा. कुछ दिन पूर्व एक बार फिर इस पेशाबखाना को क्षतिग्रस्त कर कब्जे का प्रयास किया गया. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, शहर के बीच में स्थित इस पेशाबखाना को ध्वस्त कर वहां दुकान बनाने की तैयारी कर ली गयी है और इसके लिए पांच लाख रुपये की रकम भी तय हुई है.
ज्ञात हो कि पूरे लोहरदगा शहर में एक मात्र पेशाबखाना पावरगंज में ही है. इस पर भूमाफियाओं की दृष्टि पड़ गयी है. इसे बचाने के लिए नगर पर्षद द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >