शंकर विकास केंद्र के अध्यक्ष बने

लोहरदगा : बिरसा मुंडा विकास केंद्र की बैठक ठाकुर दास की अध्यक्षता में प्लस टू नदिया हिंदू उवि के छात्रावास में हुई. बैठक में नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें मुख्य संरक्षक ठाकुर दास, संरक्षक लोलस एक्का, अशोक उरांव, पाहियस टोप्पो, जोनसन मिंज, रंजीत लकड़ा, सरोज उरांव व बिरिया उरांव बनाये गये. अध्यक्ष शंकर […]

लोहरदगा : बिरसा मुंडा विकास केंद्र की बैठक ठाकुर दास की अध्यक्षता में प्लस टू नदिया हिंदू उवि के छात्रावास में हुई. बैठक में नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें मुख्य संरक्षक ठाकुर दास, संरक्षक लोलस एक्का, अशोक उरांव, पाहियस टोप्पो, जोनसन मिंज, रंजीत लकड़ा, सरोज उरांव व बिरिया उरांव बनाये गये. अध्यक्ष शंकर उरांव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रेम उरांव, सचिव धर्मेंद्र भगत, सह सचिव कृपाल उरांव, विमल कांत सिंह, कोषाध्यक्ष सोमा भगत, सह कोषाध्यक्ष संदीप उरांव व साजन तिर्की चुने गये. कार्यकारिणी सदस्य में मनोज भगत, पंकज राज टोप्पो, सुमन साहू, बहादुर उरांव, रोहित दसौंधी, अजय तिर्की, रणवीर कांत तिग्गा, बसंत, प्रेम, राजेंद्र व रवि उरांव को रखा गया है. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्व अनिल उरांव मेमोरियल नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट 27 जुलाई से सात अक्तूबर तक समाहरणालय मैदान में कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >