लोहरदगा़ : समाहरणालय के सभाकक्ष में एग्रीकल्चर इंश्यूरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बैंकर्स कमेटी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गयी.
मौके पर एलडीएम असीम कुमार ने कहा कि फसल बीमा योजना से कृषकों को लाभ होगा तथा उनका जोखिम भी कम होगा. श्री कुमार ने कहा कि इस योजना की विशेषता है कि प्राकृतिक आपदा, स्थानीय आपदा, बुआई रोपाई नहीं होने एवं फसल की कटाई के बाद भी फसल के नुकसान की भरपाई होती है. मौके पर नाबार्ड के डीडीएम रबेश सिंह, मोहमद रहमान, जिला कृषि पदाधिकारी श्रद्धा टोप्पो सहित प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी एवं बैंकों के प्रबंधक मौजूद थे.
