राहत के साथ आफत भी लेकर आयी बारिश

कुडू़ : कुड़ू क्षेत्र में गुरुवार को हुई जोरदार बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली़ बारिश से जहां लोगों को गरमी से राहत मिली, वहीं कुछ लोगों के लिए बारिश मुसीबत बन कर आयी. शहरी क्षेत्र में सड़कों का हाल बुरा हो गया है. जाम पड़ी नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गयी […]

कुडू़ : कुड़ू क्षेत्र में गुरुवार को हुई जोरदार बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली़ बारिश से जहां लोगों को गरमी से राहत मिली, वहीं कुछ लोगों के लिए बारिश मुसीबत बन कर आयी. शहरी क्षेत्र में सड़कों का हाल बुरा हो गया है. जाम पड़ी नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गयी है. कुडू बाजार में स्थिति बदतर हो गयी है. न्यू बस स्टैंड, ब्लॉक मोड़, मसजिद चौक में जल जमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. कई घरों में नालियों का पानी भर गया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >