बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें

पहल. विधायक ने कार्यपालक अभियंता से कहा लोहरदगा : जिले की लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने की पहल विधायक सुखदेव भगत ने की है़ विधायक विद्युत कार्यालय पहुंच कर कार्यपालक अभियंता से मिले और बिजली व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. कहा कि जिले में 24 घंटे में मात्र पांच घंटे ही लोगों […]

पहल. विधायक ने कार्यपालक अभियंता से कहा
लोहरदगा : जिले की लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने की पहल विधायक सुखदेव भगत ने की है़ विधायक विद्युत कार्यालय पहुंच कर कार्यपालक अभियंता से मिले और बिजली व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. कहा कि जिले में 24 घंटे में मात्र पांच घंटे ही लोगों को बिजली मिल रही है. त्योहार का मौसम है. बिजली की लचर व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई, व्यापार आदि प्रभावित हो रहे हैं. बिजली जन सरोकार से जुड़ा मामला है, जिसमें कोई कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी़ श्री भगत ने कहा कि कंट्रोल रूम में जो स्टॉफ रहते हैं, वे फोन नहीं उठाते हैं.
इमरजेंसी में जनता को परेशानी होती है. स्टॉफ की क्या स्थिति है, इमरजेंसी स्टॉफ की क्या स्थिति है, इमरजेंसी पोल एवं तार की क्या स्थिति है. इसकी जानकारी ली़ श्री भगत ने कहा कि ट्रांसफॉरमर बदलने की प्राथमिक सूची तैयार होनी चाहिए. जहां पहले ट्रांसफाॅरमर जला है, वहां पहले ट्रांसफाॅरमर उपलब्ध कराया जाये. एबी स्वीच की व्यवस्था नहीं होने के कारण इमरजेंसी में पूरे शहर का विद्युत कनेक्शन काटना पड़ता है.
श्री भगत ने कहा कि सदर अस्पताल में अतिरिक्त ट्रांसफाॅरमर की व्यवस्था हो़ मस्टर रोल पर रखे गये कर्मचारियों की सुरक्षा की व्यवस्था हो़ रात्रि में दो-तीन स्थानों में विद्युत स्टॉफ की व्यवस्था की जाये, ताकि बिजली खराब होने पर तुरंत उसे ठीक कराया जा सके. मौके पर विधायक ने जीएम विद्युत विभाग रांची से वार्ता कर शीघ्र इमरजेंसी स्टॉफ के लिए पोल एवं तार उपलब्ध कराने का आग्रह किया़ इस पर जीएम ने शीघ्र समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया़ इसी क्रम में विधायक श्री भगत ने बिजली ऑफिस का मुआयना किया. वहां की स्थिति देख कर नाराजगी जतायी़ मौके पर आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद वेलू, प्रभात भगत व सीताराम गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >