लोहरदगा : पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओयना गांव में 20 मई को हुए जुरा उरांव हत्याकांड के मामले का खुलासा कर लिया है़ हत्याकांड के दो आरोपी ओयना गांव के ही दीना उरांव (पिता स्व रमेश उरांव) एवं नंदकिशोर भगत (पिता रामदेव भगत) को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि जुरा उरांव ओझागुणी का काम करता था़ उसके कारनामे से ग्रामीण परेशान थे, इसलिए उसकी हत्या कर दी. डीएसपी आशीष कुमार महली ने पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया. ज्ञात हाे कि हत्या के संबंध में लोहरदगा थाना में मामला दर्ज है. जुरा की हत्या में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
