सीआरपीएफ 158 बटालियन के स्थापना दिवस पर बोले कमांडेंट
लोहरदगा : सीआरपीएफ 158 बटालियन द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन कैंप में योगा कर किया गया. कमांडेंट आनंद झा ने कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि 158 बटालियन बेहतर काम कर रहा है.
पहाड़ी एवं उग्रवाद प्रभावित इलाकों में पुलिस-पब्लिक समन्वय बना कर काम किया जा रहा है. लोहरदगा जिले में 158 बटालियन के कार्यों से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है.
लोग पुलिस पर विश्वास करने लगे हैं. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किये गये कार्यों से उग्रवाद पर भी अंकुश लगा है. जो लोग मुख्यधारा से भटक गये थे, वे भी मुख्य धारा में लौट रहे हैं. स्थापना दिवस के मौके पर मेला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मेले में 158 बटालियन एवं अन्य लोगों द्वारा दुकान लगायी गयी थी़ फुटबॉल, मटका फोड़, बॉल एवं गलास खेल, भाग्य आजमाओ, फिरकी खेल, बोरा रेस, जलेबी रेस व रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया.
महिलाओं के लिए संगीत चेयर रेस का आयोजन किया गया़ 158 बटालियन कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट अनामी शरण, राज मुकुट केरकेट्टा, अजय कुमार, पीके पांडेय, नीरज साही, मो सादिक, राबर्ट किकांग, सुनील कुमार, शांति स्वरूप, अश्विनी गोयल, नथू सिंह, पाटिल अब्बास, जीवलाल, लक्ष्मीकांत जगत, मिलिंद कृष्ण राव काले, नंदु देंगले व एनियुल अंसारी सहित 158 बटालियन के जवान मौजूद थे.
